• June 6, 2025 10:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भवती की मौत के बाद हत्या का आरोप, दूसरी शादी…

Dec 3, 2020

आरएसके सिंह की रिपोर्ट – 7903735887 

रहुई थाना क्षेत्र के कथौली गांव में गुरुवार को गर्भवती की मौत हो गई। घटना के बाद मायके का परिवार दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है। जबकि, ग्रामीण जहर खाकर खुदकुशी की चर्चा कर रहे हैं। मृतका संतोष चौधरी की 28 वर्षीया पत्नी सोनमंती देवी है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। कुछ साल पहले पति की मौत के बाद महिला ने देवर से दूसरी शादी रचाई थी। उसे दो बच्चे हैं।
शहर के बड़ी पहाड़ी निवासी मृतका के पिता सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि ससुराली परिवार दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत पर केस दर्ज होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।