• June 6, 2025 10:40 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरे शाम हत्यारोपी की गोली मारकर हत्या, जाने वारदात…

Jan 27, 2024

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बिगहा गांव में शनिवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने दालान में बैठे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका द्वारिका यादव का 55 वर्षीय पुत्र ताराचंद यादव है। मृतका दीपनगर थाना में हत्या केस के नामजद आरोपित थे। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।

परिवार ने बताया कि बाइक सवार बदमाश बुजुर्ग के चेहरा में गोली मारकर फरार हो गया। जिसके बाद परिजन बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतक भतीजे के हत्या केस में नामजद आरोपित थे। वारदात के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।