• February 25, 2026 9:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मार हत्या का अरोपी नाटकीय तरीके से गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2021

सूरज – 7903735887

नूरसराय थाना पुलिस ने शनिवार को नाटकीय तरीके से हिलसा मोड़ के समीप से गोली मार हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी मथुरापुर गांव निवासी संजीत राम उर्फ संजू है। बदमाश को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।
मथुरापुर गांव में शादी का न्यौता नहीं देने पर बदमाश ने बिहारी राम के 23 वर्षीय पुत्र गोरे राम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। परिजन ने संजीत को आरोपित कर केस दर्ज कराया था। घटना के बाद आरोपित गांव से फरार हो गया। थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी ऑटो पर सवार हो कहीं जा रहा था। गुप्त सूचना के बाद पुलिस कर्मी सादी वर्दी में ऑटो में सवार हो गए। मौका देख आरोपी को गिरफ्तार किया गया।