• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नगर निगम के पम्प ऑपरेटरों ने दी हड़ताल की धमकी, हड़ताल की तो…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2020

नगर संवाददाता ( 9334160742 )

बिहारशरीफ नगर निगम के पम्प ऑपरेटरों ने आउटसोर्सिंग के खिलाफ हड़ताल करने की धमकी दी है। हड़ताल हुई तो शहर के लोगों को पेयजल की भारी किल्लत हो जाएगी। पम्प ऑपरेटरों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनायी। उन्होंने कहा कि पम्प ऑपरेटर को आउटसोर्सिंग से जोड़ा गया तो वे लोग बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। उनकी मांग है समान काम के समान वेतन। ऑपरेटरों ने आउटसोर्सिंग का विरोध करते हुए सभी दैनिक कर्मियों को नियमित करने की मांग की। बता दें कि शहर में जलापूर्ति का जिम्मा इन्हीं पम्प ऑपरेटरों पर है। पम्प में पानी खोलना व बंद करना इनका काम है। इन्होंने हड़ताल किया तो घरों में पानी पहुंचना बंद हो जाएगा।इस मौके पर इंद्रजीत कुमार, अभय कुमार, संजय कुमार, मुन्ना, अनिल रजक, अशोक पासवान मौजूद थे |