• June 25, 2025 4:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस बल नियुक्त होने के बाद एक्शन में नगर निगम ,पहले दिन ….

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2020

एनके सिन्हा की रिपोर्ट – 7903735887

इन दिनो फिर से शहर में प्लास्टिक का प्रयोग खुले आम शुरू कर दी गई है। खासकर थोक बिक्रताओं व सब्जी बिक्रेता सबसे ज्यादा बिहार प्लास्टिक अधिनिम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। नगर निगम में पुलिस बल नियुक्त किए जाने के बाद प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। उपनगर आयुक्त के नेतृत्व में गठीत टीम ने लहेरी मोहल्ला में तीन दुकानों में छापेमारी कर 49 किलो पॉलिथीन बरामद करते हुए 8 हजार जुर्माना वसूल किया गया है। उपनगर आयुक्त जयेश कुमार ने बताया कि इन दिनो प्लास्टिक का प्रयोग काफी तेजी से किया जा रहा है। सबसे ज्यादा थोक बिक्रता व सब्जी दुकानदार द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है इसलिए इन दुकानों पर पहले छापेमरी की जा रही है। इसके बाद छोटे-छोटे दुकानों में छापेमारी की जाएगी। छापेमारी के दौरान एक दुकान से 45 किलो व अन्य दो दुकानों से 3 व डेढ़ किलो बरामद किया गया है। जिस दुकान से 45 किलो प्लास्टिक बरामद हुआ है उससे 5 और दो दुकान से 1.5-1.5 हजार रुपया जुमार्ना किया गया है। छापेमारी अभियान में उपनगर आयुक्त विनोद रजक, राजस्व पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, टीसी संजय कुमार, टिंकु कुमार के अलावे पुलिस बल शामिल थे।
मास्क जांच से 1150 रुपया काटा गया जुर्माना
उपनगर अयुक्त ने बताया की मास्क नहीं लगाने वाले के विरुद्ध भी अस्पताल चौराहा पर अभियाना चलाया गया है। मास्क नहीं लगाने वाले 23 लोगों से 1150 रूपया जूर्माना वसूला गया है।