• June 7, 2025 12:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुखिया को अगवा कर पीटा, जानें घटना…

Jul 25, 2023

सूरज – 7903735887 

जिले के एक पंचाचयत में मुखिया को अगवा कर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना अस्थावां प्रखंड क्षेत्र के अमावां पंचायत के मुखिया प्रशांत कुमार उर्फ राजा बाबू से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि मुखिया अपने स्कॉर्पियो से बिहारशरीफ से घर लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में उन्हें मिलाकर चार लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी अस्थावां थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास पहुंची तभी घात लगाए 6 की संख्या में बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर समेत अन्य 3 लोगों को गाड़ी से खींच कर बाहर कर दिया। इसके बाद मुखिया को गन प्वाइंट पर लेते हुए 3 बदमाश गाड़ी बैठ गया। बदमाश गला दबाकर बेल्ट व डंडे से पिटाई करने लगा।

मुखिया के सहयोगियों ने घटना की सूचना तत्काल परिवार और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। ग्रामीण अपने स्तर पर जबकि पुलिस भी अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी। बदमाशों को जब पकड़े जाने का भय होने लगा तो मुखिया को मानपुर थाना क्षेत्र के पलटपुरा गांव के पास गाड़ी के साथ छोड़कर फरार हो गया। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस बदमाशों पर कार्रवाई करेगी।