• November 20, 2025 7:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुखिया पति-पुत्र गिरफ्तार, जानें करतूत…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2022

सूरज – 7903735887 

अस्थावां थाना पुलिस ने रविवार को निजमपुरा मुखिया पति रुदल पासवान व उनके पुत्र आर्यन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से आरोपी को रिहा कराने का आरोप था।
थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि आरोपित तीन माह से फरार चल रहा था। दोनों पर पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को जबरन रिहा कराने का आरोप था। गुप्त सूचना पर दोनों काे पकड़ा गया। गिरफ्तार पिता-पुत्र को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।