• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी पहुंचे बिहारशरीफ , माँ की पूजा कर कहा …

ByReporter Pranay Raj

Oct 2, 2022

राज – 7903735887 

भाजपा के सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और अभिनेत्री सुधि शर्मा देर शाम बिहारशरीफ पहुंचे। दीपनगर चौक बाजार स्थित मां मनोकामना सिद्धि मंदिर पहुंचकर मां अभिनेता ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

श्री तिवारी ने कहा कि मां के पट खुलने के मौके पर गांव के प्रधान विजय कुमार जी ने निमंत्रण दिया था। हमारी पार्टी देश का प्रधान है। हम भी दिल्ली के प्रधान रह चुके हैं। इसलिए गांव के प्रधान के कहने और माता का बुलावा पर हम उनसे आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं।

देश में नवरात्र की धूम मची हुई है। हर जगह शेरावाली के जयकारे लग रहे हैं। हम जब भोजपुरी कलाकार नहीं थे, तब गाना गाते थे। तभी से मां दुर्गा के भक्त हैं। आज भी हम माता को सच्चे हृदय से मानते हैं। उनकी के कृपा से आज भोजपुरी कलाकार से सांसद बनें हैं। जीवनभर हम सभी लोगों का सदा आभारी रहेगें।

मनोज तिवारी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पंडाल में उमड़ पड़ी। हर कोई उनका एक झलक पाने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखा। पूजा अर्चना के बाद मुखिया विजय कुमार द्वारा माता की चुनरी ओढ़ाकर अभिनेता का अभिनंदन किया।