• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सांसद ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2021

आशीष – 7903735887 

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बधाई दी है। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक अच्छे व कुशल संगठनकर्ता हैं। इनकी अगुआई में जदयू और मजबूत होगा। उनका नालंदा से पुराना रिश्ता है। पूर्व में भी इस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में योगदान दे चुके हैं। उनके लंबे अनुभव का पार्टी को अवश्य लाभ होगा। इसके लिए सीएम व पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है।