• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पदाधिकारी की मौत से पुलिस महकमा में शोक, जानें कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 30, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा पुलिस के एएसआई की तबीयत बिगड़ने से होने से मौत हो गयी। मृतक मानपुर थाना में तैनात एएसआई महफूज आलम मुंगेर जिला के वर्धा गांव के रहने वाले हैं। राजगीर मलमास मेला में ड्यूटी करने के दौरान दो दिन पहले उनकी तबियत खराब हुई थी। रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव गये। वहीं, अंतिम संस्कार किया गया।
नालंदा पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राजगीर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि महफूज आलम मेला में ड्यूटी कर रहे थे। दो दिन पहले तबियत खराब होने पर उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जतायी जा रही है। जिले के सभी पुलिसकर्मी इस घटना से दुखी हैं।