• June 20, 2025 12:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गजब : दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार ……

ByReporter Pranay Raj

Jun 11, 2025

राज – 9334160742 

बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव से दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के इस कदम से उसके मासूम बच्चे बेसहारा हो गए हैं और लगातार रोते-बिलखते नजर आ रहे हैं। वहीं, पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा है।

फरार महिला की मां, जो पटना जिले की निवासी हैं, ने बिंद थाना में इस घटना को लेकर प्राथमिकी का आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसे दो बच्चे हैं—एक छह साल का बेटा और दूसरा तीन साल का। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है, इसी बीच महिला का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हो गया। उसी के इशारे पर वह बच्चों को छोड़कर घर से फरार हो गई।

बच्चों की देखभाल अब परिवार के अन्य सदस्य कर रहे हैं, लेकिन मां के बिना वे लगातार चीत्कार कर रहे हैं। घटना की सूचना महिला के पति को दे दी गई है।

बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मां द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।