• June 6, 2025 11:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति द्वारा मोबाइल छीनने पर पांच बच्चों की मां हो गई फरार…

Mar 29, 2024

राज – 7903735887 

पति द्वारा मोबाइल छीनने पर पांच बच्चों की मां घर से फरार हो गई। घटना भागलपुर के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवगठिया में हुई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अन्य लोगों से बात करने से नाराज पति ने पत्नी का मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद महिला घर छोड़कर फरार हो गई। कई दिनों की तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। तब पति घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंचा। एसपी से भी घटना की जानकारी दी।
पति ने बताया कि उन्हें कई दिनों से पत्नी पर शक था कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती है। जिसका वह विरोध करते थे। 15 दिन पहले वह मोबाइल छीन लिए थे। जिसके बाद पत्नी घर से भाग गई। खोजबीन में उसका पता नहीं चला।