• November 20, 2025 6:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी के सामने मां की चली गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2023

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना अंतर्गत् दौलतपुर-मिल्की गांव के पास बाइक की टक्कर से ई रिक्शा सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, चार लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना में रिक्शा सड़क पर पलट गया। मृतका चंडी थाना क्षेत्र के मोकिमपुर गांव निवासी छोटे जमादार की 55 वर्षीया पत्नी शामफूल देवी हैं। जख्मी बिंदू चौहान, सुमन कुमारी, बाइक सवार भगवानपुर निवासी आदित्य कुमार, हनुमानगढ़ निवासी अमन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।

मृतका की पुत्री सुमन कुमारी ने बताया वह मां के साथ अपने नवजात बच्चे का इलाज कराने अस्पताल जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। मां की मौत चंडी से रेफर किए जाने के बाद सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में एक महिला की होने की सूचना है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।