• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क हादसे में माँ की मौत पुत्र जख्मी…..

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2020

क्राइम रिपोर्टर – 7079013889 

भागनबिगहा ओपी क्षेत्र के मिडिल स्कूल के समीप एनएच 20 पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, उनका पुत्र  जख्मी हो गया। मृतका बेना थाना क्षेत्र के बंगौरिया गांव निवासी पत्नी बसंती देवी हैं। जख्मी पुत्र नरेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मौत की खबर सुन मृतका के परिजन अस्पताल आ गए। जहां उनकी चीत्कार गूंज रही थी। महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार हो इलाज कराने बिहारशरीफ आई थी। इलाज के बाद महिला लौट रही थी। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रसत हो गई। जिससे मौके पर महिला की मौत हो गई। जबकि, उनका पुत्र जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर आई पुलिस मां-बेटे को सदर अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने महिला के मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजन के हवाले कर दिया।