• November 20, 2025 5:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सदर अस्पताल में फिर हुई प्रसूता की मौत, आशा समेत चार कर्मियों पर केस…

ByReporter Pranay Raj

Feb 16, 2025

राज – 9334160742 

सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान एक बार फिर रविवार को प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन आंसू बहाते हुए हंगामा कर रहे थे। परिवार नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। बताया कि प्रसव के दौरान दबाव देने से गर्भाशय फट गया। जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने से प्रसूता की जान चली गई।

महिला ने पुत्र को जन्म दिया था। नवजात एसएनसीयू में भर्ती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दे हंगामा शांत कराया। मृतका बेन थाना के माड़ी गांव निवासी सुजीत शर्मा की पत्नी खुशबू देवी थीं।

मृतका की मां नूरसराय के प्रह्लादनगर निवासी रेखा देवी ने बताया कि सुबह में प्रसव पीड़ा के बाद वह बेटी को अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं थीं। नर्सों ने जबरन प्रसव करा दिया।

प्रसव के दौरान नर्सों ने पेट पर अत्यधिक बल लगाया। जिससे गर्भाशय फट गया। रक्तस्राव होने से प्रसूता की हालत बिगड़ी तो रेफर कर दिया गया। मौजूद आशा कार्यकर्ता सन्नू कुमारी बढ़िया अस्पताल में भर्ती कराने और एंबुलेंस का भाड़ा के नाम पर 5 हजार रुपया वसूलकर फरार हो गई। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। मृतका को पूर्व से एक दो साल की बेटी है।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि परिवार ने आशा समेत चार कर्मियों को नामजद कर केस का आवेदन दिया है। अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।