• November 20, 2025 4:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – तीन बच्चों संग मां ने खाया जहर, चारों की…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव में पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। जहर खाने वाली महिला राजीव दास की 35 वर्षीया पत्नी खुशबू देवी और उनकी 10 साल की बेटी सुग्गी, 8 साल का पुत्र कल्लू और 4 साल का आर्यन है।
पति राजीव दास ने बताया कि घर के रोजमर्रा के काम को लेकर उनका पत्नी से मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गए। सास-ससुर भी किसी काम से बाहर चले गए। घर में पत्नी बच्चों के साथ थी। महिला ने तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी खा लिया। सास-ससुर लौटकर घर पहुंचे तो घटना का पता चला। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
दीपनगर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घरेलू कलह में महिला ने बच्चों संग जहर खाया।