• February 25, 2026 5:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुख समृद्धि की कामना के साथ नम आंखों से हुई मां की विदाई…

ByReporter Pranay Raj

Oct 25, 2023

राज – 7903735887

जिले में बुधवार की अहले सुबह से मूर्ति विसर्जन शुरू हो गया। महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना के साथ खोइंचा भर मां दुर्गा की प्रतिमा को बेटी की तरह विदा किया।

शहर के भैंसासुर में मां काली की प्रतिमा विसर्जन जुलूस मेंं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने एक-दूसरे काे गुलाल लगा, भजन-कीर्तन करते हुए मां को विदा किया।

इसी तरह कमरूद्दीनगंज, सोहसराय, अम्बेर, आशा नगर, सहोखर समेत अन्य मुहल्लों की प्रतिमा का विसर्जन किय गया। नियमों के दायरे में विसर्जन जुलूस में लोग शामिल हुए। रास्ते में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। निर्धारित मार्ग से विसर्जन जुलूस नदी, तालाब व अन्य घाटों पर पहुंचा। जहां भक्तों ने मां की प्रतिमा का विसर्जन किया।

डीएम शशांक शुभकर, एसपी अशोक मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी भ्रमण कर विसर्जन जुलूस पर नजर बनाए हैं। घाटों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।