राज –
रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में जहर से मां व दो बेटियों की मौत हो गई। मायके के परिजन बेटा नहीं जनने पर जहर खिलाकर घटना को हत्या बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होने की बात कह रही है। प्रारंिभक जांच में घटना को खुदकुशी बताया जा रहा है। मृतकों में पिंटू यादव की 27 वर्षीया पत्नी कविता देवी उनकी 5 साल की बेटी सपना कुमारी और डेढ़ साल की पुत्री गुंजन कुमारी शामिल है। घटना के खुलासा के पहले पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार हो गए।
बिहार थाना क्षेत्र के बासमन बिगहा निवासी मृतका का भाई पियूष ने बताया कि 10 साल पहले कविता की शादी हुई थी। शादी के बाद वह दो बेटियों को जन्म दी। बेटा को जन्म नहीं देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। एक सप्ताह से उसका खाना पीना बंद कर दिया था। पड़ोसी के घर वह कुछ पकारक अपना व दो बेटियों का पेट भर थी। पति व अन्य ससुराली परिवार ने बहन व उनकी दो बेटियों को जहर खिलाकर मार डाला।
रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि प्रारंिभक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रहा है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच जारी है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि घटना खुदकुशी है या हत्या। लििखत िशकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।

