• November 20, 2025 5:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्लैग मार्च से संदेश: सौहार्द के माहौल में मनेगा मोहर्रम, जानें कितना लाइसेंस निर्गत….

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2025

राज – 9334160742 

वरीय पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में शनिवार को सुरक्षा कर्मियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया। शहर के श्रमकल्याण मैदान से मार्च निकलकर शहर का भ्रमण किया। सुरक्षा डीएसपी ने बताया कि मार्च से नागरिकों को संदेश दिया गया है कि सौहार्द के माहौल में मोहर्रम मनाया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जा रही है।

जिले में मोहर्रम जुलूस के लिए कुल 109 अखाड़ों ने लाइसेंस लिया है। लहेरी, सोहसराय और नगर थाना से किसी अखाड़ा ने लाइसेंस नहीं लिया। सबसे अधिक इसलामपुर थाना क्षेत्र से 28 अखाड़ों ने जुलूस का लाइसेंस लिया है।

इसी तरह भागन बिगहा 01, करायपरसुराय 02, परवलपुर 3, बेन 2, सरमेरा 02, सिलाव थाना से 7, नालंदा थाना 01, राजगीर 2, गिरियक 8, हिलसा 09, नूरसराय 3 अस्थावां 15, सारे 04, बिंद 01 और खुदागंज थाना से 21 अखाड़ों ने लाइसेंस लिया है। थानाध्यक्षों ने उक्त आशय की जानकारी दी।