• June 7, 2025 12:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मॉब लिंचिंग: गोली मारने के आरोपी बड़े भाई की गई जान…

Jul 24, 2021

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना क्षेत्र के सोनचरी गांव में छोटे भाई को गोली मारने के बाद मॉब लिंचिंग के शिकार बदमाश की इलाज के दौरान देर रात पटना में मौत हो गई। मृतक अनिल सिंह का पुत्र मुकेश कुमार है। बदमाश ने भूमि विवाद में छोटे भाई निकेश को गोली मार दी थी। घटना से गुस्साए ग्रामीण व परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

परिवार ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच भूमि विवाद चला आ रहा था। उसी दौरान बड़े, ने छोटे भाई को गोली मार दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी।