• November 20, 2025 8:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दूसरी बार सत्तारूढ़ दल की सचेतक बनीं एमएलसी रीना यादव ….

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2022

राज  – 7903735887 

विधान पार्षद रीना यादव को बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल की सचेतक बनाया गया है। उन्हें दूसरी बार इस पद को सुशोभित करने का मौका मिला है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद के संसदीय कार्यों के संचालन के लिए उन्हें सचेतक बनाने की सूचना दी है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति ने 18 अप्रैल से यह मान्यता प्रदान कर दी है। विधान परिषद के कार्यकारी सचिव विनोद कुमार ने इस बाबत पत्र भी निर्गत कर दिया है। इससे उनके समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। नालंदा से उन्होंने विधान पार्षद के पद पर लगातार दूसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
उन्होंने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में बहुत ही बेहतर काम किया है। उनके सचेतक बनाए जाने पर जदयू के कार्यकर्ता एखलाक अहमद, एहतेशाम मलिक, मनोज यादव, श्रवण यादव, दिलीप यादव, हुमायूं रसीद अंसारी, अब्दुल हक, इंद्रदेव चौधरी, दिलीप पासवान, उपप्रमुख इंदु बाला, जियाउर्रहमान, अरविन्द सिंह , धनंजयदेव समेत अन्य ने उन्हें बाधाई दी है।