• June 6, 2025 11:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भारत बंद का मिला जुला असर ….

Sep 27, 2021

रोहित – 7903735887 

अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारत बंद का आवाहन किया गया था | बिहार में भी महागठबंधन के सभी घटक दलों ने साथ देते हुए भारत बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग किया | आज जिला कांग्रेस कमिटी नालंदा के द्वारा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार एवम महानगर अध्यक्ष महताब आलम गुडडू के नेतृत्व में सर्वप्रथम अस्पताल चौराहाको अवरुद्ध कर आने जाने वाले लोगों से आग्रह विनती कर किसानों के समर्थन में भारत बंद के तहत सड़कों पर डटे दिखे | उसके बाद कांग्रेसियों का जत्था बिहार शरीफ़ के सड़कों पर घूमकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों से आग्रह कर उन्हें स्वतः अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखने को कहा गया | जिसका व्यापारियों ने भरपूर समर्थन किया और आज बिहार शरीफ़ का बाज़ार पूर्णतया बंद दिखा | उन्होंने कहा कि अब पूरे देश की जनता को आन्दोलन करने का समय आ गया है बिना आंदोलन के कोई सुधार होने की संभावना नहीं दिख रही है |  इस भारत बंद कार्यक्रम में  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अलावे राजद , माले , हम पार्टी के अलावे अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता शामिल हुए |