• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्लैग मार्च: उपद्रवियों की होली मनेगी जेल में, पुलिस अलर्ट…

ByReporter Pranay Raj

Mar 23, 2024

राज – 7903735887 

पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा ने शनिवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। बिहार थाना परिसर से निकलकर मार्च शहर में भ्रमण किया। एसपी ने बताया कि मार्च से नागरिकों को संदेश दिया गया कि त्योहार सौहार्द के माहौल में मनाएं। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है।

इसी तरह सोहसराय थाना पुलिस ने भी इलाके में फ्लैग मार्च किया। मार्च में विधि व्यवस्था डीएसपी सुशील कुमार,  सदर डीएसपी नूरुल हक थानाध्यक्ष राजमणि समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद व पैरा मिलिट्री फोर्स मौजूद थे।