• November 20, 2025 5:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने दो ग्रामीणों को मार दी गोली, एक आरोपी चढ़ा भीड़ के हत्थे…

ByReporter Pranay Raj

Jan 13, 2025

राज – 9334160742 

हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। जिससे दो ग्रामीणों को गोली लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़कर एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद शर्मा मकान का निर्माण कराए थे। राजमिस्त्री बालमुकुंद साव से हिसाब में गड़बड़ी को ले उनका विवाद हो गया। जिसके बाद उन्होंने मिस्त्री की पिटाई कर दी। इसके बाद रात में मिस्त्री अपने सहयोगियों के साथ घर पर चढ़कर गोलीबारी करने लगा। उसी दौरान ग्रामीणों को गोेली लग गई। जख्मी निर्भय कुमार और शिव कुमार को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पकड़ा गया बदमाश थरथरी निवासी विरेंद्र गोप है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।