• November 20, 2025 6:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग गांव में बदमाशों ने दो लोगों को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 30, 2024

 राज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र घोरहरी गांव में पूर्व के विवाद को लेकर घात लगाए बदमाशों में एक अधेड़ को गोली मार दी। गोली अधेड़ के पैर में लगी। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी नरेश पासवान का पुत्र रमेश पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी ने बताया कि दस दिन पहले उनके बच्चों को पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। समझा बुझाकर उन्होंने मामला शांत करा दिया था। सुबह में वह शौच के लिए जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। बच्चों के झगड़ा की रंजिश में उनकी हत्या का प्रयास हुआ। गोली की आवाज सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाश फरार हो गया।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी गांव छोड़कर फरार है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी तरह चेरो ओपी क्षेत्र के खरूआरा में बीते मध्य रात्रि गोलीबारी की घटना हुई। ध्रुव मांझी खरूआरा हाल्ट के पास सोए हुए थे। उसी दौरान बदमाश सुप्तावस्था में उन्हें गोली मार दिया। गोली हाथ को चीरते हुए सीने में जा धंसी। जख्मी की मानें तो कुछ दिन पहले बदमाश का सामान चोरी हुआ था। जिसका आरोप वह उन पर लगा रहा था। इसके बाद उसका चोरी का सामान मिल गया। उसी विवाद की रंजिश में उनकी हत्या का प्रयास हुआ।ओपी प्रभारी ने बताया कि फर्द बयान पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।