• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में बदमाशों ने दो भाइयों को मार दी गोली, एक की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Oct 18, 2023

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र इलाके के डीडीसी आवास के समीप संपत्ति विवाद में बदमशों ने दो चचेरे भाइयों को गोली मार दी। जिससे सिलाव थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी उमेश प्रसाद का पुत्र विनय कुमार उर्फ बिहारी की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गणेश कुमार हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से एक रिवाल्वर व कुछ गोली बरामद हुआ।

मृतक के दादा सोहराज यादव ने बताया कि उनके पांच पुत्र हैं। दो पुत्र उमेश और सुरेश के बीच वर्षों से संपत्ति विवाद चला आ रहा है। वह पुत्र सुरेश के साथ बिहारशरीफ में किराया पर रह रहे हैं। जहां विवाद की पंचायती के लिए उमेश के तीन पुत्रों को बुलाया गया था। पंचायती के दौरान पौत्रों में झगड़ा होने लगा। उसी दौरान गोली चलने से एक की मौत व दूसरा पुत्र जख्मी हो गया। घटा के बाद आरोपी पौत्र फरार हो गया।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। संपत्ति विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।