• June 7, 2025 12:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने युवक को मार दी गोली, बीएमपी जवान गिरफ्तार…

Nov 25, 2021

सूरज – 7903735887 

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के सदौली बिगहा गांव में बुधवार की शाम जूठा फेंकने के विवाद में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी संतपाल उर्फ रंजीत कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे विम्स रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में गोली मारने का आरोपी बीएमपी जवान लालो प्रसाद, बैजू कुमार व दूसरे पक्ष का शिशुपाल शामिल है।

ग्रामीणों ने बताा कि अजय प्रसाद और कृष्णा यादव की पत्नी के बीच दरवाजे पर जूठा फेंकने का विवाद हुआ। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दियागया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस दर्ज कराया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।