• June 6, 2025 9:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बीच सड़क पर बदमाशों ने हत्यारोपी को मार दी गोली, जाने घटना…

Aug 31, 2024

राज – 9334160742 

वेना थाना क्षेत्र के धमौली मोड़ के समीप बीच सड़क पर बदमाशों ने हत्यारोपी को गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने से युवक पुल के नीचे पइन में गिर गया। इसके बाद भी बदमाश फायरिंग कर रहे थे। जख्मी किसी तरह मौके से भाग निकले। घटना के बाद बदमाश दो बाइकों पर सवार हो फरार हो गया। आरोपियों की संख्या आधा दर्जन बताई जा रही है। जख्मी पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र के खजरौर निवासी विश्वनाथ यादव के 30 वर्षीय पुत्र संटू कुमार को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

जख्मी ने बताया कि वह वेना के विरनावां गांव स्थित अपने बहनोई के घर रह रहे थे। बिहारशरीफ में वह वाहन चलाने का कार्य करते हैं। बिहारशरीफ जाने के लिए वह धमौली पुल पास वाहन का इंतेजार कर रहे थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार छह बदमाश आया और उन पर फायरिंग करने लगा। एक गोली उनके गले के पास लग गई। जिससे वह जख्मी होकर पइन में गिर गए। इसके बाद भी छह बदमाश कट्‌टा से उन पर फायरिंग कर रहे थे। सभी बदमाश के हाथ में कट्‌टा था। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया।

परिवार ने बताया कि बदमाशों ने भूमि विवाद में जख्मी व उनके भाई को हत्या के केस में फंसा दिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद संटू विरनावां में रह रहा था। सुनियोजित तरीके से बदमाशों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।