• February 25, 2026 11:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने अधेड़ को मार दी गोली, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2021

राज  – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत भदौल गांव में मंगलवार को बदमाशों के दो गुटों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के दौरान एक अधेड़ गोली लगने से जख्मी हो गया। जख्मी बिजेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अधेड़ को पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष व दारोगा सुनील कुमार राजवंशी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। हालांकि, तब तक दोनों पक्ष के बदमाश फरार हो चुके थे।

मोहन प्रसाद और विजेंद्र के बीच खेत जोतने को ले विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग गोलीबारी करने लगे। उसी दौरान अधेड़ को गोली लगी। जिसके बाद गांव में भगदड़ मच गई। परिजन आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। थानाध्यक्ष श्याम किश्याोर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।