• November 20, 2025 6:02 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुत्र के सामने बदमाशों ने पिता को मारी गोली , जानें मामला

ByReporter Pranay Raj

Dec 2, 2024

राज – 9334160742 

अस्थावां थाना क्षेत्र के संदहा पुल के पास सोमवार की शाम बदमाशों ने गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मृतक धरहरा गांव निवासी 60 वर्षीय इंदल पासवान है। वे अपने पुत्र रंजीत पासवान के साथ बिहारशरीफ से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाये बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां, चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन दिन पहले भूमि-विवाद के कारण गांव में ही उनका झगड़ा हुआ था। गोली मारने का आरोप सुबोध कुमार पर लगाया जा रहा है।

बेटे ने बताया कि बिहारशरीफ दवा लाने गये थे। शाम को पिता के साथ घर लौट रहे थे। तभी घात लगाये दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। यहां उनकी मौत हो गयी। उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। सूचना पाकर सदर डीएसपी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों की माने तो जमीन विवाद में तीन दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस से की गयी थी। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। घटनास्थल की जांच की गयी है। पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है।