• November 20, 2025 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गुटखा देने में देरी होने पर बदमाशों ने चाय दुकानदार को मार दी गोली

ByReporter Pranay Raj

Jan 18, 2025

राज – 9334160742 

जिले में बदमाशों का हौसल बुलंद नजर आ रहा है। दीपनगर थाना क्षेत्र के देवधा गांव में गुरुवार को बदमाशों ने स्कूल संचाक को गोली मार दी थी। इस कांड के खुलासा होने के पहले बदमाशों ने फिर दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। ताजा घटना सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में शनिवार की देर शाम हुई। जहां बदमाशों ने गुटखा देने में देरी करने पर चाय दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी नरेश यादव के पुत्र राकेश यादव को इलाज के लिए अस्थावां रेफर अस्पताल ले जाया गया। बदमाशों की संख्या तीन बताई जा रही है। घटना का कारण गुटाखा देने में देरी करना बताया जा रहा है।

जख्मी ने बताया दुकान पर दो बाइक पर सवार तीन बदमाश आया। गुटखा देने में देरी होने पर गाली-गलौज करते हुए हथियार निकालकर गोली मारने की धमकी देने लगा। उन्हें लगा कि बदमाश डरा रहा है। उसी दौरान बदमाश ने हथियार का घोड़ा चढ़ा लिया। तब वह भागने लगी। उसी दौरान बदमाशों ने पीठ में गोली मार दी। पिलेट पीठ को जख्मी कर निकल गई। तीनों आरोपित गांव का है।

थानाध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दुकानदार गोली लगने से जख्मी होने की बात कह रहा है। जांचोपरांत मामला स्पष्ट होगा। घटना का आरोप गांव के तीन युवकों पर लगाया जा रहा है। अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।