• November 20, 2025 5:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने मार दी अधेड़ को गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 3, 2024

राज – 9334160742 

रहुई थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव में भूमि विवाद बदमाशों ने अधेड़ की पिटाई कर हाथ तोड़ेते हुए उन्हें गोली मार दी। गोली पैर में लगी। परिजन जख्मी रविन्द्र यादव को इलाज के लिए रहुई अस्पता ले लाया गया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली अधेड़ के पैर में लगी है। जबकि, पुलिस छर्रा लगने की बात कह रही है।

जख्मी ने बताया कि शाम में वह मवेशी चरा कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। उसी दौरान अधेड़ को गोली मार दी। गोली बांए पैर में लगने से वह जख्मी हो गए। 112 आपात सेवा की पुलिस जख्मी को अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।