• February 25, 2026 10:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने 12 साल की बच्ची को मार दी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 29, 2024

रोहित – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत हेगनपुरा गांव में शुक्रवार की शाम पूर्व के विवाद में दो पक्ष के बदमाश गोली कर रहे थे। उसी दौरान घर के दरवाजे पर खड़ी 12 साल की बच्ची के पैर में गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गईं। जख्मी अनिल कुमार की पुत्री अंजली कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

परिवार ने बताया कि पूर्व के विवाद में दो पक्ष के बदमाश आपस में फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान वह छत पर कपडा उतारने गयी थी जिससे बच्ची को गोली लग गई। बच्ची को गोली लगने के बाद दोनों पक्ष का बदमाश गांव से फरार हो गया।

थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में दो पक्षों में फायरिंग हुई। उसी दौरान गांव की एक बच्ची गोली लगने से जख्मी हो गईं। पुलिस एहतियातन गांव में कैंप किए है। फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।