• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बदमाशों ने लूट लिया बर्तन लोड वाहन, जाने पुलिस की कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Nov 10, 2023

सूरज – 7903735887 

नालंदा पुलिस ने सड़क लूट की बड़ी घटना में त्वरित कार्रवाई कर महिला समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एल्युमीनियम बर्तन लोड पिकअप बरामद करते हुए महिला संग चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। लुटेरों की निशानदेही पर लूटी पिकअप, एल्युमीनियम बर्तन, 9000 नगदी, घटना में इस्तेमाल बोलेरो और बदमाशों का चार मोबाइल बरामद हुआ।

कौन-कौन धराया

बेन थाना क्षेत्र के बेन निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद का पुत्र संजीव कुमार, पद्दुम बिगहा निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी रीना देवी, सारे थाना क्षेत्र के मजिदपुर निवासी शिव बालक यादव का पुत्र नीतीश कुमार और पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के मासुमगंज निवासी मथुरा साव का पुत्र जगदीश साव।

टीम में शामिल अधिकारी

छापेमारी टीम में करायपरसुराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, दारोगा जयनंदन प्रसाद यादव, डीआईयू पदाधिाकारी, वेन और परवलपुर थाना के पदाधिकारी व अन्य कर्मी शामिल थे।

ओवरटेक कर लूटा वाहन

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि नितेश कुमार गोपालगंज के अरार मोड़ से पिकअप में अल्युमीनियम बर्तन लोड कर उसे बेन स्थित एक कंपनी ला रहे थे। शुक्रवार की अल सुबह करायपरसुराय के चन्द्रकुरा गांव के पास बोलरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर बर्तन लोड वाहन लूट लिया। फरार होने की दिशा में इलाके के थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कर दी गई। एकंगरसराय पुलिस ने खरजमा गांव के पास से बर्तन लोड मैजिक बरामद कर लिया। वाहन पर पूरा बर्तन लोड नहीं था। कुछ बर्तन ले बदमाश फरार हो गया था। एक बर्तन फैक्ट्री में बदमाश माल बेचने गया था। जहां के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धराया।