• November 20, 2025 7:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुःसाहस : बदमाशों ने अगवा कर किशोरी की कर दी हत्या …

ByReporter Pranay Raj

Aug 24, 2021

छोटू – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव से अपहृत 15 वर्षीया किशोरी की बदमाशों ने हत्या कर दी। मंगलवार को अस्थावां थाना क्षेत्र के गाेइठवा नदी से किशोरी की लाश बरामद हुई।मृतका नकटपुरा निवासी भासो यादव की पुत्री गुड़िया कुमारी है। 21 अगस्त की रात घर से शौच के लिए निकलने पर किशोरी का अपहरण कर लिया गया था। पिता ने दो नामजद व दो अज्ञात को आरोपित कर केस दर्ज कराया था।

पुलिस हत्या को संदिग्ध बताते हुए सभी बिंदुओं पर घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। मृतका के परिवार ने बताया कि 21 अगस्त की रात किशोरी शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। अगले दिन पिता ने दो नामजद व दो अज्ञात को आरोपित किया। शव देखने से प्रतीत होता है कि अपहरण की रात ही उसकी हत्या कर दी गई।

सदर डीएससपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।