• June 6, 2025 9:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्रकार के सिर में पिस्टल सटा बदमाशों ने मोबाइल से रुपया कराया ट्रांसफर, पुलिस गश्ती पर सवाल …

Nov 5, 2024

राज – 9334160742 

जिले में सक्रिय अपराधी अब पत्रकारों को निशाने बनाने लगे हैं। दीपनगर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के समीप एनएच 20 से पिस्टल के बल पर सोमवार की रात प्रिंट मीडिया के सीनियर पत्रकार संजीव कुमार को हथियार के बल पर अगवा कर बदमाशों ने लूटपाट किया। इसके बाद सिर में पिस्टल सटा मोबाइल से दूसरे नम्बर पर रुपया ट्रांसफर कराया।

लुटेरे 5300 नगदी लूटने के साथ 19 हजार रुपया ट्रांसफर कराया। पीड़ित पर परिजनों से और रुपया मंगवाने का दबाव बनाया जा रहा था। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

पीड़ित ने बताया है कि कार्यालय में कार्य समाप्त कर रात करीब सवा नौ बजे वह बाइक से पावापुरी के इसुआ गांव स्थित घर जाने निकले। उसी दौरान कंचनपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाश पिस्टल का भय दिखाते हुए मारपीट करने लगा।
इसके बाद दूसरी बाइक पर सवार तीन अन्य बदमाश आया गया। अपनी बाइक पर बीच में बिठाकर बदमाश उन्हें स्कूल के पीछे नदी किनारे ले गया। एक लुटेरा उनकी बाइक चलाकर लाया। सुनसान स्थान पर बदमाशों ने लूटपाट किया। इसके बाद मोबाइल से दूसरे नम्बर पर रुपया ट्रांसफर करा लिया।

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आशांवित है कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।