• November 20, 2025 6:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बनौलिया में बदमाशों ने की फायरिंग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2022

सूरज – 7903735887

बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया शुक्रवार को बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। रंगदारी नहीं देने और भूमि कब्जा की मंशा से वारदात का आरोप है। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शी दो राउंड फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

मो. अख्तर ने बताया कि भूमि पर वह बाउंड्री निर्माण करा रहे थे। उसी दौरान मोहल्ला का बदमाश अपने सहयोगियों के साथ आ धमका और गोलीबारी करने लगा। जिससे मजदूरों में भगदड़ मच गई। 90 डिसमील रकवे की भूमि में 12 लोग पार्टनर हैं। बदमाशों की नजर भूमि पर है। भूमि मालिक 1983 में केस जीत चुके है। इसके बाद बदमाश रंगदारी की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि भूमि विवाद घटना हुई। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।