• November 20, 2025 6:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरसीपी सिंह के आवास पर अल्पसंख्यक नेताओं का लगा जमावड़ा, जी 20 की बैठक को ले कही बड़ी बात …

ByReporter Pranay Raj

Sep 10, 2023

राज – 7903735887 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अल्पसंख्यक समुदाय की गोलबंदी तेज कर दी है।  श्री सिंह ने रविवार को पैतृक गांव मुस्तफापुर में नगर निगम क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। घंटों चली बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पूर्व मंत्री ने बनाई।
जी-20 की बैठक में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की तस्वीर को दिखाए जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि भारत विकास के पथ पर अग्रसर है। जो 140 करोड़ भारत के लोगों के लिए गर्व की बात है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की चर्चा जी 20 की बैठक में की गई।
दूसरी गर्व की बात यह है कि जी-20 की बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। पहली बार ऐसा दस्तावेज बना है जिस पर जितने भी देश के राष्ट्राध्यक्ष या शासनध्यक्ष आए थे।  सभी ने उसपर अपनी सहमति जताई।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय हो या कोणार्क का मंदिर या अन्य ऐतिहासिक धरोहर। सभी भारत की समृद्धि का इतिहास है। वर्षों से भारत की भूमिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की आज दुनिया कायल है।  इस बैठक के बाद भारतवर्ष से जो इकनॉमिक कॉरिडोर बन रहा है। उससे आने वाले दिनों में भारत व अन्य देशों से संबंध और मधुर होंगे। यह हमारे सुनहरे भारत की तस्वीर है।बैठक में मुन्ना सिद्द्की , डॉ विपिन कुमार यादव , जमील अहमद , डॉ अशोक व अन्य मौजूद थे |