• February 25, 2026 1:08 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रखंड कार्यालय परिसर में नाबालिग को बांधकर पीटा….

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2021

सूरज – 7903735887 

 

बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार की सुबह ठेले में बांधकर किशोर को पीटा गया। मारपीट के बाद घंटों नाबालिग बंधा रहा। किशोर की हालत देख मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गई। लोग उसके परिजन को किशोर को खोलने के लिए कह रहे थे। परिजनों ने किशोर के भाग जाने की बात कह उसे खोलने से इंकार कर दिया।

दरअसल कुछ लोग वर्षों से कार्यालय परिसर का अतिक्रमण कर झोपड़ी बना रह रहे हैं। पारिवारिक विवाद में उन्हीं लोगों ने किशोर को बांधकर पीटा। घटना की सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता व लहेरी थाना पुलिस मौके पर आ गई। पदाधिकारी ने किशोर को बंधन मुक्त कराया।
बीडीओ ने बताया कि प्रदीप कुमार परिसर में वर्षों से झोपड़ी बनाकर रह रहा है। पारिवारिक विवाद में उसने बच्चे को बांधकर पीटा। परिसर से अतिक्रमण हटाने के लिए लहेरी थाना पुलिस को पत्र प्रेषित किया गया है।