• June 6, 2025 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मृतक के परिजनों से मिले मंत्री श्रवण, दी सांत्वना

Apr 20, 2022

राजा – 7903735887 

बिहारशरीफ प्रखंड की मेघी-नगवां पंचायत के उमेद नगर गांव के स्व. भागीरथ महतो के 55 वर्षीय पुत्र लालधारी प्रसाद की 17 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। बुधवार को उनके आवास पर पीड़ित परिजनों से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मिले व सांत्वान दी। साथ ही हर तरह से सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता धनंजय कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, किसान नेता जगलाल चौधरी, संजय कुशवाहा, बालचंद पासवान, मुन्ना पासवान, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा, सूरज कुशवाहा, शिवनंदन प्रसाद, श्रीकांत प्रसाद व अन्य मौजूद थे।