• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मंत्री ने किया 7 हिल्स होटल एण्ड रिजॉर्ट का उद्घाटन, जाने खासियत…

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2023

राज- 7903735887 

नालंदा स्थित राजगीर रोड के बिदुपुर फतेहपुर के समीपरविवार को 7 हिल्स होटल एंड रिजॉर्ट का मंत्री श्रवण कुमार द्वारा उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री ने संचालक को बधाई देते हुए उत्तरोत्तर विकास की कामना की। संबोध में मंच्त्री ने कहा कि राजगीर-नालंदा जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलों पर हर दिन देश-विदेशी सैलानी घूमने आते हैं। उन्हें रहने के लिए ऐसे होटल की जरूरत पड़ती है।इस होटल के कमरे को कहीं से भी कोई ऑनलाइन बुक कर सकता है। जिससे पर्यटकों को काफी सुविधा होगी। इस होटल में आने के बाद लोगों को घर जैसा माहौल मिलेगा।

संचालक शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर इसे बनाया गया है। यहां अत्यधिक सुविधाओं से लैस रूम के अलावे शादी समारोह के लिए मैरेज हॉल, अन्य कार्यक्रम के लिए हॉल, जिम, स्पा, स्विमिंग पुल व रेस्टोरेंट के साथ-साथ पार्किंग की व्यवस्था है। उनका प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिले। सभी कर्मी प्रशिक्षित हैं।

उद्घाटन के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें पार्श्व गायिका प्रिया मल्लिक ने एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति कर शमा बांध दिया।

इस अवसर पर एमएलसी रीना यादव, पूर्व विधायक रवि ज्योति , ई अभिनय कुमार , तिर्वेंर सिंह,अनिल कुमार, डॉ कविता कुमारीके अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।