• June 6, 2025 11:06 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -वाराबिगहा गांव में मंत्री ने किया अखण्ड कीर्तन का उदघाटन….

Feb 21, 2020

नूरसराय रिपोर्टर -7903735887 

महाशिवरात्रि के मौके पर नूरसराय प्रखंड के वाराबिगहा गांव के महादेव मंदिर परिसर से शिव पार्वती की झांकी निकाली गयी।शिव पार्वती की झांकी के साथ महिलाओं और युवतियों ने कलश शोभा यात्रा भी निकाली।कलश शोभा यात्रा में 251 महिलाएं व कन्याएं सिर पर जल से भरे कलश लेकर शामिल हुए। झांकी व कलश शोभा यात्रा पूरे गाँव का भ्रमण करने के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुँचा जहाँ महादेव मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।हरे राम हरे राम हरे कृष्ण हरे कृष्ण से पूरे गाँव का वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में पहुँचें ग्रामीण विकास व संसदीय मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह की धार्मिक कार्य होने से ग्रामीणों में आपसी भाईचारा बढ़ता है | धार्मिक कार्य के आयोजन से लोगों में संस्कार व गांव की उन्नति होती है।धार्मिक उपासना से सबकुछ प्राप्त किया जा सकता है। पूर्व मुखिया अविनाश कुमार निराला ने बताया कि विगत 25 वर्षों से इसका आयोजन हो रहा है।

इस मौके पर मुखिया शोभा देवी,जिप सदस्या प्रतिमा देवी,अविनाश कुमार निराला,राजकुमार सिंह,अनिल सिंह,जितेंद्र सिंह,पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना महतो पूर्व प्रमुख राकेश कुमार ,डॉ सुनील दत्त अजय कुमार ,विनोद कुमार,कामेश्वर राम ,अरविंद प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।