• February 25, 2026 5:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दीवार तोड़ घर से हो गई लाखों की चोरी, पुलिस बेखबर…

ByReporter Pranay Raj

Sep 20, 2021

सूरज – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र पलटपुरा गांव में सक्रिय बदमाशों ने ताला लगे घर की दीवार तोड़ लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना से पुलिस बेखबर रही। घर के लोग बिहारशरीफ आए थे। सोमवार को लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। बदमाश कीमती सामानों के साथ चाराकल मशीन भी ले गए। पीड़ित शकील अहमद खान ने केस का आवेदन थाना में देकर कार्रवाई और संपत्ति बरामदगी की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि कुछ बदमाशों ने दीवार तोड़ घर से लाखों के सामानों की चोरी कर ली। चोरी गए सामानों में सिलिंग फैन, कीमती बर्तन, कपड़ा, चाराकल मशीन, जरूरी कागजात व अन्य शामिल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांचोपरांत केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।