• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रहुई में अधेड़ तो बेन-हिलसा में युवक की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2022

राज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत अरावां गांव के पास मंगलवार को बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक बेन गांव निवासी फर्जुन रविदास का 18 वर्षीय पुत्र दुलारचंद कुमार है। घटना के बाद चालक, वाहन छोड़कर फरार हो गया। युवक अपने मौसी के घर परबलपुर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से बालू लोड ट्रैक्टर उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।

इसी तरह रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में सोमवार की रात करंट से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक धर्मवीर पासवान हैं। अधेड़ खेत में धान बुलाई के लिए ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़ रहे थे। उसी दौरान करंट के संपर्क में आकर उनकी जान चली गई। ग्रामीण ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण घटना बता रहे हैं। थानाध्यक्ष नंदन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह सोमवार को हिलसा में ट्रक से कुचलकर जख्मी हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मृतक परबलपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुरडीह गांव निवासी दिनेश राम का पुत्र सूरज कुमार है। परिवार ने बताया कि युवक हिलसा के बलभद्रसराय गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान पश्चिमी बाईपास पर हादसा हो गया। जख्मी युवक की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज करेगी।