• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में सड़क पर मिली अधेड़ की लाश…

ByReporter Pranay Raj

Apr 4, 2022

राजा – 7903735887 

बिहार थाना अंतर्गत भैंसासुर मोड़ के पास सोमवार की शाम सड़क पर गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहचान नवादा जिला नारदीगंज थाना क्षेत्र के संभरी गांव निवासी स्व. रघुनी मोची के 55 वर्षीय पुत्र छोटन रविदास के रूप में की गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा थी। लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कोई नशे में गिरने का तो कोई अचेत होने का अंदेशा जता रहा था।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सड़क पर अधेड़ के गिरे होने की सूचना पर पुलिस उन्हें उठाकर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले कागजातों से प्रतीत होता है कि वह इलाज कराने आए थे।