• November 20, 2025 6:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फ्लैग मार्च से संदेश: सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के लिए पुलिस तैयार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2023

राज – 7903735887 

एसपी अशोक मिश्रा की अगुवाई में पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों ने मंगलवार को फ्लैग मार्च किया। मार्च श्रमकल्याण केंद्र से निकलकर शहर के कई मोहल्लों से गुजरा।
मार्च में शामिल सुरक्षा बल कदम-से-कदम मिलाकर चल रहे थे। मार्च से जहां नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। वहीं, बदमाशों में भय का संदेश गया। एसपी ने बताया कि सौहार्द के माहौल में बकरीद बनाई जाएगी। इसकी तैयारी पुलिस व जिला प्रशासन कर ली है। सभी धार्मिक स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ बलों की तैनाती की गई है। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है।