• February 24, 2026 10:30 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – चार मौत: राजगीर में मैट्रिक परीक्षार्थी व हरनौत में अधेड़ की संदिग्ध मौत ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 23, 2026

राज की रिपोर्ट 

राजगीर थाना क्षेत्र के पीटीजीएम कॉलेज मार्ग स्थित भीम उपाध्याय के मकान में मैट्रिक परीक्षार्थी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन मकान मालिक पर धक्का देकर गिराकर, मारने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक सरमेरा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी शमली यादव का 16 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार है।

ममेरा भाई तनिक कुमार ने बताया कि मकान मालिक पानी के बर्बादी का आरोप लगाकर आक्रोशित हो लात से संतोष को मार दिया। जिससे किशोर फर्श पर गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिह ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि किशोर बाथरूम में गिरकर जख्मी हो गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसी तरह गिरियक थाना अंतर्गत बड़हेता शिव  मंदिर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक सतौआ गांव निवासी स्व. केशव यादव के 68 वर्षीय पुत्र सुरेश यादव हैं।
वहीं, चंडी थाना क्षेत्र के उतरा गांव में रविवार को करंट से बच्ची की मौत हो गई। मृतका जितेंद्र सिंह की 9 साल की बेटी अन्नू कुमारी है। परिवार ने बताया कि बच्ची घर के पास खेल रही थी। समीप में पोल से विद्युत प्रवाहित तार लटका था। जिसके संपर्क में आकर करंट से बच्ची की जान चली गई।
उधर, हरनौत थाना क्षेत्री के गोगीपर मोहल्ला में 45 वर्षीय कारु तांती की रविवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। चर्चा है कि शराब में जहर मिलाकर अधेड़ को पिला दिया गया। जिससे तबीयत बिगड़ने से उनकी जान चली गई। हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत की खबर मिली है। पावापुरी पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।