• November 20, 2025 5:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 25 हजार का इनामी मास्टरमाइंड जहानाबाद से धराया, जाने कांड…

ByReporter Pranay Raj

Feb 27, 2025

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना पुलिस हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के उत्पाद लोड ट्रक लूट कांड में 25 हजार के इनामी मास्टरमाइंड को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया। 6 सिंतबर 2024 को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर, सामान लोड ट्रक बरामद कर लिया था।

गिरफ्तार से पूछताछ में सरगना का खुलासा हुआ था। जिसके बाद से सरगना फरार चल रहा था। फरार रहने के कारण बदमाश पर इनाम घोषित किया गया। पकड़ा गया आरोपित जहानाबाद के कल्पा थाना क्षेत्र के बुधन डाली निवासी काजल उर्फ राकेश है। बदमाश पर जहानाबाद के महिला थाना में भी केस दर्ज है। जिसमें पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है।

डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि बदमाशों ने बिहटा-सरमेरा मार्ग पर सामान लोड ट्रक लूट लिया था। घटना के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर, सामान लोड वाहन बरामद कर लिया गया था।

मास्टरमाइंड की पहचान होने पर वह फरार चल रहा था। जिसके बाद उस पर इनाम की घोषणा की गई। आरोपित को उसके घर से पकड़ा गया। छापेमारी में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, दारोगा रमेश पासवान, संजीव कुमार, राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।