• November 20, 2025 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बैंक डकैती का मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस हत्थे, जानें कौन धराया…

ByReporter Pranay Raj

Aug 12, 2023

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना पुलिस मालती गांव के पास एनएच 33, बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर शुक्रवार की शाम वाहन जांच के दौरान अस्थावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र के ओइयाव व नगरनौसा में बैंक डकैती का मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त में फंस गया।
गिरफ्तार डकैत की पहचान पटना जिला के दनियावां थाना क्षेत्र के तरौरा गांव निवासी कुणाल पांडेय उर्फ बाबा के रूप में की गयी है। उसके पास से देसी कट्टा, कारतूस व अन्य सामान बरामद किये गये हैं।
ओइयाव बाजार में 18 जुलाई को बदमाशों ने दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से 16 लाख रुपये लूट लिये। इस मामले में नौ बदमाशों को आरोपित बनाया गया था। इनमें से पांच की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उसने दोनों डकैतियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया है। वह फिर से किसी ऐसी घटना को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहा था। उसके पास से बैंक डकैती में लूटा गया चेकबुक भी मिला है। जिस बाइक से वह जा रहा था, वह भी चोरी की है।