• February 25, 2026 5:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेड पर मिली विवाहिता की लाश, जाने हत्याकांड…

ByReporter Pranay Raj

Nov 8, 2023

राज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत खड्‌डी गांव में मंगलवार की रात विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अगली सुबह मायके के परिजन पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ। ससुराली परिवार घर से फरार हो चुका था। मृतका प्रिंस कुमार की 25 वर्षीया पत्नी जूली कुमारी है। पिता ने दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी मृतका के भाई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 8 साल पहले बहन की शादी हुई थी। दहेज के लिए ससुराली परिवार ने बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।